आज का कैलंडर : Aaj ka Panchanɡ

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक स्कूल में सुबह की प्रार्थना सभा के अंतर्गत CCLE कार्यक्रम के तहत “आज का पंचांग” (Aaj ka Panchanɡ- आज का कैलंडर ) गतिविधि आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रों को भारतीय पंचांग और ग्रेगोरियन कैलेंडर के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।

“Aaj ka Panchanɡ” में छात्र उस दिन की तिथि, मास, और वर्ष के साथ-साथ वार की जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही, यह भी बताया जाता है कि भारतीय पंचांग के अनुसार आज कौन सा पक्ष (शुक्ल या कृष्ण) चल रहा है, तिथि क्या है, और नक्षत्र कौन सा है। इसके अलावा, छात्रों को उस दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त, योग, करण, सूर्य और चंद्रमा के उदय और अस्त के समय, और अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी जाती है।

इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है, साथ ही उन्हें समय और तिथि के महत्त्व को समझाना है। इस प्रकार, “आज का पंचांग” छात्रों में संस्कार और ज्ञान का संचार करता है, जो उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है।

कैलंडर में दिन, कालखंड, सप्ताह, माह एवं पूरे सत्र की विद्यालयीन समस्त आवश्यक जानकारियों का संग्रह होता है । इस लेख में हम मुख्य रूप से प्रार्थना सभा हेतु निर्धारित बिन्दु “आज का कैलंडर / पंचांग” हेतु जानकारी उपलब्ध कराएंगे । इसके तहत ग्रिगोरियन कैलंडर एवं हिन्दू कैलंडर के साथ CCLE के तहत आवश्यक गतिविधियों का भी वर्णन होगा जो सामान्यतया हमारे अकादमिक विषयवस्तु मे नहीं होता ।

अकादमिक सत्र 2024-25 का कैलंडर /पंचांग 

क्र     माह

1              अप्रैल 2024 का कैलंडर / पंचांग

2              मई 2024 का कैलंडर / पंचांग

3              जून 2024 का कैलंडर / पंचांग

4              जुलाई  2024 का कैलंडर / पंचांग

5              अगस्त 2024 का कैलंडर / पंचांग

6              सितंबर 2024 का कैलंडर / पंचांग

7              अक्तूबर 2024 का कैलंडर / पंचांग

8              नवंबर 2024 का कैलंडर / पंचांग

9              दिसंबर 2024 का कैलंडर / पंचांग

10           जनवरी 2025 का कैलंडर / पंचांग

11           फरवरी 2025 का कैलंडर / पंचांग

12           मार्च 2025 का कैलंडर / पंचांग

हिन्दू पंचांग :

आज की तिथि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के सभी प्रकार के वार्षिक कैलंडर को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । शैक्षणिक कैलंडर

सत्र 2024-25 मे शैक्षिक कार्य दिवस और अवकाश

अप्रैल 2024
कुल शैक्षिक कार्य दिवस:- 22
शासकीय अवकाश :- 09 – गुड़ी पड़वा / महर्षि गौतम जयंती, 10 चैती चांद, 11- इंद-उल-फितर 17 – रामनवमी
ऐच्छिक अवकाश:- 05-भक्त माता कर्मा जयंती / जमात उल विदा, 9-ईद-उल-फितर (के ठीक पूर्व का दिवस), 11 महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती / भगवान मीनेव जयंती, 13- निषादराज जयंती, 22 – हाटकेश्वर जयंती टीप- मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग की टीप क्रमांक 377/मंत्री/परि एवं स्कूल शिक्षा / 2024 दिनांक 15.3.2024 द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त ।

मई 2024

ग्रीष्मकालीन अवकाश :- 1 मई से 31 मई कुल 31 दिवस शिक्षकों के लिए, 1 मई से 15 जून कुल 46 दिवस विद्यार्थियों के लिए शासकीय अवकाश :- 10- परशुराम जयंती, 23- बुद्ध पूर्णिमा
ऐच्छिक अवकाश :- 4 – वल्लभाचार्य जयंती, 10-अक्षय तृतीया, 14- श्री चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव, 15-केवट जयंती, 31 अहिल्याबाई का जन्मदिवस

जून 2024

कुल शैक्षिक कार्य दिवस:- 11
शासकीय अवकाश:- 17- ईदुज्जुहा
ऐच्छिक अवकाश :- 15- महेश जयंती 20 बड़ा महादेव पूजन, 22-कबीर जयंती, 24- वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस / गदीर-ए-खुम

जुलाई 2024

कुल शैक्षिक कार्य दिवस:- 26 शासकीय अवकाश:- 17- मोहम ऐच्छिक अवकाश :- 16 – योम ए अशुरा

अगस्त 2024

कुल शैक्षिक कार्य दिवस:- 24
शासकीय अवकाश:- 15 स्वतंत्रता दिवस, 19- रक्षाबंधन, 26- जन्माष्टमी
ऐच्छिक अवकाश :- 9 – नाग पंचमी / जनजातीय दिवस, 13- दुर्गादास राठौर जयंती, 15- पारसी नववर्ष दिवस

सितंबर 2024

कुल शैक्षिक कार्य दिवस:- 24
शासकीय अवकाश:- 16- मिलाद-उन-नबी
ऐच्छिक अवकाश :- 7- गणेश चतुर्थी, 10 नवाखाई, 13 – तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस, तेजा दशमी, 14- डोल ग्यारस, 17- विश्वकर्मा जयंती / अनंत चतुर्दशी, 18- राजा शंकर शाह/ रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस

अक्टूबर 2024

कुल शैक्षिक कार्य दिवस:- 20
शासकीय अवकाश: 2-गांधी जयंती 12 दशहरा (विजयादशमी), 17- महर्ष वाल्मीकि जयंती 31 दीपावली
दशहरा अवकाश 11 से 13 अक्टूबर (विद्यार्थियों/शिक्षकों के लिए), दीपावली अवकाश 29 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक (विद्यार्थियों / शिक्षकों के लिए)
ऐच्छिक अवकाश :- 1- प्राणनाथ जयंती, 2- सर्वपितृमोक्ष अमावस्या, 3-अग्रसेन जयंती, 11- दशहरा (महाअष्टमी ) दशहरा ( महानवमी), 17- महाराज अजमोड़ देव जयंती / टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव, 23- डॉ. सैयदना साहब का जन्मदिवस, 30 दीपावली (दक्षिण भारतीय)

नवंबर 2024

कुल शैक्षिक कार्य दिवस:- 23
शासकीय अवकाश:- 15- गुरुनानक जयंती / राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस ( भगवान बिरसा मुण्डा जयंती )
ऐच्छिक अवकाश :- 1- दीपावली का दूसरा दिन, 7-छठ पूजा, 8- भगवान सहस्रबाहु जयंती, 12- नामदेव जयंती, 22 झलकारी जयंती

दिसंबर 2024

कुल शैक्षिक कार्य दिवस:- 24
शासकीय अवकाश:- 25 – ख्रिस्त जयंती (क्रिसमस)
शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर 2024 से 4 जनवरी 2025 ( विद्यार्थियों / शिक्षकों के लिए)
ऐच्छिक अवकाश :- 3 – विश्व विकलांग दिवस, 4-क्रांतिसूर्य टंट्या भील बलिदान दिवस, 14- दत्तात्रेय जयंती, 18-गुरु घासीदास जयंती, 27- महाराजा खेतसिंह खंगार जी की जयंती, 31- बालिनाथ जी बैरवा जयंती

जनवरी 2025
कुल शैक्षिक कारी दिवस 23
अवकाश शासकीय नियमानुसार

फरवरी 2025
कुल शैक्षिक कारी दिवस 24
अवकाश शासकीय नियमानुसार

मार्च 2025
कुल शैक्षिक कारी दिवस 24
अवकाश शासकीय नियमानुसार

2 thoughts on “आज का कैलंडर : Aaj ka Panchanɡ”

  1. Pingback: भारत का राष्ट्रगीत : The National Song Of India | CCLE In Education

  2. Pingback: मध्यप्रदेश गान : Madhya Pradesh Gaan | CCLE In Education

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top